News Around the Corner

SSC GD Constable 2026 Exam Date Out: 27 अप्रैल से शुरू परीक्षा, Week Preference सिस्टम लागू

11 Apr 2026

 कर्मचारी चयन आयोग Staff Selection Commission (SSC) ने Constable (GD) भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार अब यह परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से मई 2026 के अंत तक आयोजित की जाएगी।

यह अपडेट उन सभी उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जिन्होंने SSC GD Constable 2026 के लिए आवेदन किया है। इस बार आयोग ने परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए एक नया फीचर भीजोड़ा है—“Week Preference System”।

SSC GD Constable 2026 Exam Date (नई तिथि)

SSC द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा निम्नलिखित चार चरणों (weeks) में आयोजित की जाएगी:

Week 1: 27 अप्रैल 2026 से 2 मई 2026

Week 2: 4 मई 2026 से 9 मई 2026

Week 3: 18 मई 2026 से 23 मई 2026

Week 4: 25 मई 2026 से 30 मई 2026

परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। उम्मीदवारों को उनके द्वारा चुनी गई प्राथमिकता के अनुसार परीक्षा तिथि आवंटित की जा सकतीहै।

 क्या है “Week Preference System”?

इस बार Staff Selection Commission ने उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नया सिस्टम लागू किया है जिसे “Week Preference” कहा गया है।

इस सुविधा के तहत उम्मीदवार:

  • अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा सप्ताह चुन सकते हैं
  • सभी चार weeks के लिए preference (प्राथमिकता क्रम) देना होगा
  • यह चयन उनके लॉगिन अकाउंट के माध्यम से किया जाएगा

हालांकि, अंतिम परीक्षा तिथि आयोग द्वारा ही तय की जाएगी।

 Week Preference भरने की तारीख

उम्मीदवारों को अपने परीक्षा सप्ताह की प्राथमिकता देने के लिए एक निश्चित समय दिया गया है:

शुरू: 11 अप्रैल 2026, दोपहर 3:00 बजे

अंतिम तिथि: 15 अप्रैल 2026, शाम 5:00 बजे

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपनी प्राथमिकता जरूर भर दें, क्योंकि इसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा।

 कैसे भरें Week Preference?

Week Preference भरने के लिए उम्मीदवार निम्न स्टेप्स फॉलो करें:

1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

2. अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें

3. “Exam Week Preference” विकल्पपर क्लिक करें

4. चारों weeks को अपनी सुविधा के अनुसार क्रम में चुनें

5. सबमिट करके कन्फर्म करें

 जरूरी निर्देश उम्मीदवारों के लिए

  • सभी चार weeks के लिए preference देना अनिवार्य है
  • गलत जानकारी भरने से परीक्षा तिथि प्रभावित हो सकती है
  • अंतिम तिथि के बाद कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा
  • परीक्षा तिथि का अंतिम निर्णय SSC द्वारा ही लिया जाएगा

 SSC की तरफ से क्या कहा गया?

  • आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यह नई सुविधा परीक्षा प्रक्रिया को आसान बनाने और उम्मीदवारों को अधिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
  • यह कदम बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को बेहतर तरीके से परीक्षा में शामिल होने का अवसर देगा और परीक्षा प्रबंधन को भी सुव्यवस्थित करेगा।

किन पदों के लिए होगी परीक्षा?

यह परीक्षा निम्न पदों के लिए आयोजित की जा रही है:

  • Constable (GD) in CAPFs
  • SSF (Secretariat Security Force)
  • Rifleman (GD) in Assam Rifles

इन पदों के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

उम्मीदवार क्या करें अभी?

अगर आपने SSC GD 2026 के लिए आवेदन किया है, तो अभी आपको ये काम तुरंत करने चाहिए:

  • SSC वेबसाइट पर लॉगिन करें
  • Week Preference समय पर भरें
  • परीक्षा की तैयारी जारी रखें
  • नई अपडेट्स के लिए वेबसाइट नियमित चेक करें